Thursday, April 25, 2024
spot_img

सशस्त्र सीमा बल के साथ सीओ और एसडीएम ने किया फ्लैग मार्च

सशस्त्र सीमा बल के साथ सीओ और एसडीएम ने किया फ्लैग मार्च

JOIN

नवाबगंज। नगर निकाय चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां चुनाव में खलल डालने वाले अराजक तत्वों पर ताबड़तोड़ नियमानुसार कारवाई का हंटर चल रहा है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन आमजनमानस को सुरक्षा और शांति का भरोसा भी दिला रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी और प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने पुलिस के साथ – साथ सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ नगरपालिका क्षेत्र में मार्च किया। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से सशस्त्र सीमा बल और पुलिस के जवान कदमताल करते हुए गुजरे और लोगों को सुरक्षित होने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लोगों को डरना नहीं है और ना ही कानून अपने हाथ में लेना है लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रशासन हर तरह से तैयार है। लोग बिना किसी के बहकावे में आये निर्भीक होकर मतदान करें। क्षेत्राधिकारी तरबगंज ने लोगों से आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति