Saturday, June 3, 2023
spot_img

मुख्यमंत्री योगी बोले- जो कहा वो करके दिखाया, जब सोच ईमानदार तो काम दमदार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश नए कलेवर में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा उत्तर प्रदेश का नया नारा तथा गीत को लांच करने के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश मुख्यालय के नए मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। उनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदे विधनासभा चुनाव सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सरकार के कामकाज को गिनाते हुए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने का भरोसा भी जताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था वो करके दिखाया है। भाजपा की सरकार ने किसी का तुष्टिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी वरीयता थी कि प्रदेश में कानून का राज हो। कोई हिस्ट्रीशीटर थाना न चलाये और माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर चलता रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो दंगाई कभी प्रदेश की शांति और सौहार्द के लिए खतरा बने हुएु थे और पिछली सरकार में सत्ता का संरक्षण रखते थे, आज उन्हीं दंगाइयों के पोस्टर सड़क व चौराहों पर लगे हुए हैं। हमारी सरकार ने कानून-व्वयस्था को सुदृढ़ करने का काम किया। जिससे कि उत्तर प्रदेश में सभी काम आसानी से होने लगे।

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति
%d bloggers like this: