Saturday, April 20, 2024
spot_img

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज

मिल्कीपुर(अयोध्या) :खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे भगड़वा मजरे कुरावन मे बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई विवाहिता की मौत मामले पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना एवं गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष खण्डासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
खंडासा थाना क्षेत्र के ही ददुआ पुर मजरे भीखी का पूरा निवासी मृतका की मां सुमिरता देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी लड़की आरती की शादी 8 फरवरी 2019 को रमेश कुमार पुत्र मनीराम निवासी ग्राम भगड़वा मजरे कुरावन के साथ किया था और अपनी हैसियत के अनुसार दहेज बर्तन फर्नीचर सोने के जेवरात दिया था खिचड़ी की रस्म के समय रमेश कुमार सोने की चैन की मांग कर रहे थे लेकिन रिश्तेदारों के समझाने बुझाने और मेरे द्वारा चैन देने के वादे के बाद मामला शांत हो गया था। मेरी लड़की जब मेरे घर आती थी तो शिकायत करती थी कि उनके पति रमेश कुमार, देवर संजय कुमार एवं जेठ डॉ मनोज कुमार तथा जेठानी राजकुमारी एवं ससुर मनीराम आए दिन चैन देने का ताना मारते है। होली पर सोने की चैन न देने के कारण भेजने से मना कर दिया था। 20 मार्च को सुबह ससुर मनीराम ने फोन किया कि आपकी लड़की बीमार है उसे फैजाबाद ले गए हैं बात कराने के लिए कहा तो बोले बेहोश है जब वह फैजाबाद पहुंची तो उनकी लड़की का शव एक कमरे में रखा था उन्होंने आरोप लगाया है कि उपरोक्त पांचों लोगों ने उनकी लड़की को फांसी लगाकर मार डाला और गुमराह करते रहे।

JOIN


थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया के मृतका की मां की तहरी पर 5 लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत किया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है मृतका के आरोपी पति रमेश कुमार व ससुर मनीराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति