Thursday, April 18, 2024
spot_img

भारत गौरव ट्रेन: देश की सांस्कृतिक विरासत को जानने और घूमने का मिलेगा मौका

68 / 100

भारत गौरव ट्रेन: देश की सांस्कृतिक विरासत को जानने और घूमने का मिलेगा मौका

भारत में विभिन्नताओं वाला देश है। यहां सांस्कृतिक, आर्थिक और धार्मिक विभिन्नता के साथ-साथ भौगोलिक विभिन्नता भी देखने को मिलती है। देश के पास उपलब्ध इन असीमित संसाधनों का समुचित उपयोग पर्यटन की दिशा में गेम चेंजर साबित हो सकता है। इन्ही संसाधनों का समुचित उपयोग और देश के लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने ‘भारत गौरव’ योजना के तहत भारत गौरव ट्रेनों की शुरुआत की है। इसी के तहत कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन की पहली यात्रा शुरू हो गई है। पहली सेवा का संचालन के शुरू होते ही 1100 यात्री कोयंबटूर से शिरडी के लिए पहली राउंडट्रिप सेवा में सवार हुए।

JOIN

दक्षिण रेलवे बना पहला जोन

कोयंबटूर उत्तर से साईनगर शिर्डी तक थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही दक्षिण रेलवे ‘भारत गौरव’ योजना के तहत पहला पंजीकृत सेवा प्रदाता प्राप्त करने वाला भारतीय रेलवे का पहला जोन बन गया है। साउथ स्टार रेल वह पंजीकृत सेवा प्रदाता है, जो भारत गौरव ट्रेन को कोयंबटूर से शिरडी रूट पर अप-डाउन संचालित करती है। इस सेवा के लिए पंजीकृत सेवा प्रदाता द्वारा 5 दिनों के यात्रा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया जाता है। पंजीकृत सेवा प्रदाता द्वारा पर्यटकों के लिए जारी पैकेज में एसी आवास, बस परिवहन और पर्यटक गाइड शामिल हैं।

भारत गौरव ट्रेन

भारतीय रेलवे ने नवंबर 2021 में थीम आधारित भारत गौरव ट्रेन का संचालन शुरू किया था। इस थीम का उद्देश्य भारत गौरव ट्रेनों के माध्यम से भारत और दुनिया के लोगों के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थानों को प्रदर्शित करना है। इस योजना का उद्देश्य भारत की विशाल पर्यटक क्षमता का दोहन करने के लिए थीम-आधारित ट्रेनों को चलाने के लिए पर्यटन क्षेत्र के पेशेवरों की मुख्य ताकत का लाभ उठाना भी है। इस नीति के लागू होने से सभी पर्यटन सर्किट ट्रेनों का संचालन इस नीति के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। भारत गौरव ट्रेनें घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “देखो अपना देश” के तहत केंद्र सरकार की पहल है।

देखो अपना देश पहल से पर्यटक आकर्षित

पर्यटन मंत्रालय ने देश में विरासत स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। नागरिकों के बीच भारत के कम ज्ञात स्थलों और विरासत स्थलों सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनवरी 2020 में देखो अपना देश पहल शुरू की गई है। पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए और पर्यटन क्षेत्र के लोगों को आर्थिक मजबूती देने के लिए पर्यटन मंत्रालय देश में योजनाबद्ध तरीके से और प्राथमिकता के आधार पर थीम सर्किट विकसित कर रहा है।

3.34 करोड़ रुपए का वार्षिक राजस्व

भारत सरकार पर्यटन क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में योगदान बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार पेशेवर अनुभव वाले अधिक टूर ऑपरेटरों को जोड़ने में मदद करेगी और देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ा रही है। हाल ही में शुरू हुए भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण रेलवे को 3.34 करोड़ रुपए का वार्षिक निश्चित राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। पर्यटन मंत्रालय के इस पहल से रेलवे को आर्थिक फायदा होने के साथ ही यह सेवा यात्रियों को देश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी।

 https://www.ayodhyalive.com/bharat-gaurav-tr…e-of-the-country/ ‎

https://www.voiceofayodhya.com/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति