



जीवन सेवा संस्थान द्वारा राम जन्मभूमि पर किया गया भंडारे का आयोजन
अयोध्या । जीवन सेवा संस्थानके संस्थापक विनयकुमारतिवारी एडवोकेट एवं आदर्श मिश्रा के द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन एवं अंग वस्त्र दान कर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। सर्वप्रथम भंडारे में बने भोजन का भोग माँ भगवती के दरबार में भगवान श्रीराम एवं माँ अम्बे के जयकारे के साथ अर्पित किया गया।
इसके बाद उपस्थित भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया जो देर शाम तक जारी रहा।
नर सेवा ही नारायण सेवा है। नर सेवा से बड़ी कोई सेवा नही होती । नर की सेवा से नारायण को पाया जा सकता है। नारायण भी कहते हैं कि पहले मनुष्य की सेवा करो।
ADVERTISEMENT
Related
Advertisements
