Friday, April 19, 2024
spot_img

सोशल साइट्स पर निजी जानकारी देने से बचेः प्रो0 दिव्या तंवर

70 / 100

अवध विश्वविद्यालय में साइबर क्राइम विषय पर वेबिनार आयोजित हुआ

सोशल साइट्स पर निजी जानकारी देने से बचेः प्रो0 दिव्या तंवर

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत रविवार को साइबर क्राइम विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा की प्रो0 दिव्या तंवर रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से जागरूक करते हुए कहा कि आये दिन हैकर्स इंटरनेट का इस्तेमाल करके लोगों के डेटा को आसानी से चुराकर अंजाम दे रहे है। इन हैकर्स से सावधान रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि अंजाने एप्लीकेशन को ओपेन करते ही हैकर्स आपकी पहचान की चोरी कर आपकी निजी जानकारी प्राप्त कर लेते है। साइबर स्टॉकिंग, सिस्टम को नष्ट करने के लिए वायरस जैसे माॅलवेयर बनाना या भेजना या फिर पैसे के लिए डेटा चोरी करना शामिल है। इसमें पढ़े-लिखे लोग आसानी से फस जा रहे है। इसके अतिरिक्त स्पैम ईमेल भेजकर या फेक वेबसाइट के माध्यम से उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त लेते है। क्रेडिट या डेबिट कार्ड या फिर बैंक विवरण के बारे में भी हैकर्स द्वारा जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी की जाती है। हैकर जानकारी चुरा लेने के बाद अवांछित धन आसानी से निकाल सकता है।

उन्होंने बताया कि भारत में हर दूसरे सेकंड में एक महिला साइबर क्राइम की शिकार हो रही है। हैंकर के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक आसान तरीका बन गया है। इससे महिला सुरक्षा को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी अपलोड करने से बचे। प्राइवेसी सेंटिग का इस्तेमाल करने के साथ अंजाने लोगों को फेसबुक पर न जोड़े। इसके अलावा अपना बैक अंकाउट नम्बर व पासवर्ड किसी से साझा न करें। इंटरनेट बैकिंग व बैंकिग ट्राजिक्शन का प्रयोग कभी सार्वजनिक स्थान पर न करें। यदि महिला साइबर क्राइम की शिकार होती है तो उसे तुरंत ही पुलिस को अपराध की जानकारी देनी चाहिए।

समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ, प्रो0 तुहिना वर्मा ने छात्रो तथा अभिभावकों को बालिका सुरक्षा शपथ ग्रहण कराई। स्वागत बोधन इंजीनियर मनीषा यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ निहारिका सिंह ने किया। तकनीकी सहयोग इंजीनियर निधि प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ महिमा चैरसिया, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ स्नेहा पटेल, सुश्री गायत्री, तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं जुड़े रहें।

 https://www.ayodhyalive.com/avoid-giving-per…rof-divya-tanwar/

https://www.voiceofayodhya.com/?zx=3af75ad7f53b7059

informationayurvedic

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

अयोध्यालाइव समाचार – YouTube

JOIN

Hi Friends, This is my YouTube Channel. Please LIKE, COMMENT & Subscribe and Support th

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति