



अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एम०बी०ए० टूरिज्म पाठ्यक्रम उ०प्र० पर्यटन विभाग, अयोध्या द्वारा तीन आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन करायेगा जिसमें आनलाइन ट्रैवलॉग, पेंटिंग एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 21 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो० अशोक शुक्ला ने बताया कि उ०प्र० पर्यटन विभाग, अयोध्या की ओर से कोविड को देखते हुए तीन प्रतियोगिता 30 जनवरी 2022 तक करायेगा। विश्वविद्यालय के कुुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभागी विजेताओं को नगद पुरस्कार उ0प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा दिया जायेगा। इस आयोजन के उपलक्ष्य में प्रो० शुक्ला ने बताया कि इससे छात्रों में प्रतिभा का विकास होने के साथ बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने प्रतियोगिताओं के लिए उ०प्र० पर्यटन विभाग, अयोध्या के उपनिदेशक राजेन्द्र प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रतिभागी विस्तृत जानकारी उ०प्र० पर्यटन विभाग की बेवसाइट से भी प्राप्त कर सकते है।
Related
