Friday, March 29, 2024
spot_img

अवध विश्वविद्यालय की छात्रा नीलम ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक

अयोध्या। चैधरी वंशी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी, हरियाणा में चल रही अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में सोमवार को डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाडी छात्रा नीलम ने फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुये कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसके पूर्व प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी पहलवानों ने तीन कांस्य पदक जीते है। महिलाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की ओर से नीलम ने भी कांस्य पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। छात्रा के बेहतरीन प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राएं भी अच्छा प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। यह महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण है। इसके लिए उन्होंने टीम कोच सुभाष भारद्वाज को बधाई दी।

JOIN

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो0 जसवंत सिंह एवं क्रीड़ा सचिव डॉ0 आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ी छात्रा नीलम की इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों से अभी और पदकों की उम्मीद की जा रही है। इन खिलाड़ियों को खेल में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से हर सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो. चयन कुमार मिश्र, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, कुलपति ओ.एस. डी. डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सन्तोष गौड़, डॉ. अमूल्य सिंह, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ,डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. कपिल राणा ,डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. अयूब सिद्दीकी सहित अन्य ने बधाई दी।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति