Thursday, March 28, 2024
spot_img

3 वर्षो से फरार फ्रॉड कंपनी आईविजन का एरिया मैनेजर गिरफ्तार

53 / 100

3 वर्षो से फरार फ्रॉड कंपनी आईविजन का एरिया मैनेजर गिरफ्तार

मिल्कीपुर (अयोध्या)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व विवेचना निस्तारण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कुमारगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई है। थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आईविजन फ्राड कम्पनी का जिम्मेदार अधिकारी लोगों का रूपया जमा कराने वाले एरिया मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए कथित एरिया मैनेजर को पुलिस टीम थाने ले आई। जहां उसके विरुद्ध थाने में पहले से दर्ज विभिन्न आपराधिक मुकदमों के आरोप में थानाध्यक्ष वीर सिंह ने जेल भेज दिया है। बताते चलें कि कुमारगंज थाना के कस्बा कुमारगंज में आई विजन अनी बुलियन कंपनी के नाम से एक फ्रॉड कंपनी खोलकर क्षेत्रवासी लोगों को निवेश करने के उपरांत धन दोगुना करने का झांसा दिया गया था और जनपद ही नहीं आसपास के विभिन्न जनपदों के हजारों निवेशकों का रुपया जमा कराने के उपरांत कंपनी रफूचक्कर हो गई थी। जिसके आरोप में कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता सहित आधा दर्जन से अधिक जिम्मेदार पदाधिकारी जेल की सलाखों में निरुद्ध हैं। मामले में कंपनी के एरिया मैनेजर पद पर तैनात युवक
लवकुश यादव पुत्र स्व छट्ठीदीन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धमथुआ थाना कुमारगंज। कुमारगंज पुलिस को थाने में दर्ज विभिन्न आपराधिक मुकदमों के आरोप में पहले से तलाश थी। मुखबिर खास की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा व उप निरीक्षक कमलेश कुमार तथा उप निरीक्षक अभिषेक सिंह हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी कंपनी के एरिया मैनेजर लवकुश यादव पुत्र स्व छट्ठीदीन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धमथुआ थाना कुमारगंज को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले आए। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने मुअसं 283/2020 धारा 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व मुअसं 285/2021 धारा 406, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के आरोप में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक उमेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक कमलेश कुमार तथा अभिषेक सिंह शामिल रहे

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति