Friday, March 29, 2024
spot_img

किसान की जघन्य हत्या में नामजद तीनों सगे भाई गिरफ्तार

56 / 100

किसान की जघन्य हत्या में नामजद तीनों सगे भाई गिरफ्तार

-पुरानी रंजिश को लेकर 15 अप्रैल को हुई थी वारदात

भेलसर/दलसराय। जनपद की रुदौली कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किसान की जघन्य हत्या के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी सगे भाई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बांका और डंडा भी बरामद किया है।

15 अप्रैल को अपने खेत की रखवाली करने गए कोतवाली क्षेत्र के बहरास गांव निवासी किसान चेतन लाल पुत्र मोहनलाल की जघन्य हत्या कर दी गई थी।

हमलावरों ने उसकी आंख और सिर फोड़ दिया था तथा धारदार हथियार और डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। सुबह खेत पहुंची किसान की पत्नी को उसका शव मेड़ किनारे झाडिय़ों में खून से लथपथ मिला था। प्रकरण में गांव के ही रहने वाले देशराज, उदयराज और ईश्वर लाल के खिलाफ हत्या की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

वारदात के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया था और कई राउंड पूछताछ की थी।
रविवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली एसपी तिवारी ने बताया कि रुदौली कोतवाली पुलिस ने किसान की हत्या में वांछित तीन आरोपियों देशराज रावत, उदय राज रावत और ईश्वर लाल रावत को सुबह कुढ़ा सादात तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

इनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक बांका और एक लकड़ी का डंडा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी सगे भाई हैं और मृतक किसान के गांव बहरास के ही रहने वाले हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी दिन से रंजिश चल रही है और यह वारदात भी उसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने चालान किया है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति