Thursday, March 30, 2023

अखिलेश यादव का वादा, पुरानी पेंशन होगी बहाल, मिलेगा यश भारती पुरस्कार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर कर्मचारी- शिक्षकों की लंबे समय से चल रही मांग पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो कार्पस फंड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यश भारती पुरस्कार दिया जाएगा। यश भारती की तरह ही जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए पुरस्कार शुरू किया जाएगा।पार्टी कार्यालय में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए 2005 से पहले की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। सपा इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंथन के बाद पुरानी पेंशन बहाल करने का फैसला किया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारियों और शिक्षकों की पुरानी पेंशन को खत्म कर दिया। लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वालों के जीवन निर्वाह के लिए फिर से पुरानी सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिया जाना उचित है। भाजपा ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों के साथ धोखा किया। पेंशन बहाली से 13.37 लाख लोग लाभांवित होंगे। राज्य कर्मचारियों और अटेवा संगठन की इस संबंध में लंबे समय से मांग चर रही थी।

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार