Saturday, April 20, 2024
spot_img

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सम्बद्ध विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न

65 / 100

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सम्बद्ध विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय स्थित चाणक्य प्रेक्षागृह में बी.एच.यू. से सम्बद्ध विद्यालयों क्रमशः सेंट्रल हिन्दू ब्वायज स्कूल, सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल एवं रणवीर संस्कृत विद्यालय की कक्षाओं (एल. के. जी., नर्सरी, 1, 6, 9) में ई लॉटरी द्वारा प्रवेश प्रक्रिया आज सम्पन्न हुई।

इस प्रवेश प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने का दायित्व इस बार सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल ने निर्वहन किया। विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षा संकाय की वरिष्ठ प्रो. अंजलि बाजपेयी की अगुआई में यह प्रवेश प्रक्रिया स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. संजय श्रीवास्तव सहित लॉटरी कमेटी के अध्यक्ष प्रो. एम. एस. पाण्डेय (अंग्रेजी विभाग) एवं अन्य स्कूल बोर्ड सदस्यों, लॉटरी कमेटी सदस्यों तथा तीनों विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकां और समन्वयकां की उपस्थिति में सकुशल सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर यादृच्छिक (रैंडमली) रूप से चयनित कुछ अभिभावक भी पूरी प्रक्रिया के साक्षी रूप में उपस्थित रहे। सांख्यिकी विभाग के प्रो. जी. पी. सिंह ने संगणक की सहायता से रैंडम प्रक्रिया के जरिये ई लॉटरी द्वारा तीनों विद्यालयों की विभिन्न कक्षाओं में छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित कराया।
प्रो. एम. एस. पाण्डेय इस प्रवेश प्रक्रिया का समारम्भ तथा रणवीर संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य एवं सम्प्रति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में ज्योतिष के प्रो. विनय कु0 पाण्डेय जी ने उपस्थित समस्तजनों के प्रति कृतज्ञता एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य प्रो0 अंजली वाजपेयी, चीफ प्राक्टर प्रो0 अभिमन्यु सिंह, स्कूल बोर्ड के सदस्य प्रो0 एस0के0 मिश्रा, प्रो0 एच0एल0 प्रजापति सहित लगभग 180 अभिभावक एवं अभ्यर्थी मौजूद थे।
विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश का विवरण –
1. एल. के. जी. (सी. एच. जी. एस., कोल्हुआ) – 120
2. नर्सरी (बरकछा) – 40
3. कक्षा-1 (रणवीर संस्कृत विद्यालय) – 40
4. कक्षा-VI (से. हि. ब्वायज स्कूल) – 90
5. कक्षा-VI (से. हि. गर्ल्स स्कूल) – 98
6. कक्षा-IX (से. हि. ब्वायज स्कूल) – 100
7. कक्षा- IX (से. हि. गर्ल्स स्कूल) – 11
उपर्युक्त कक्षाओं में उक्त विवरण के अनुसार ही प्रवेश सम्पन्न हुआ।

 https://www.ayodhyalive.com/11898-2/

https://www.voiceofayodhya.com/?zx=3af75ad7f53b7059

informationayurvedic

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

अयोध्यालाइव समाचार – YouTube

JOIN

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति