Friday, March 29, 2024
spot_img

बाढ़ और आपदा राहत की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीएम ने दी हिदायत 

62 / 100

बाढ़ और आपदा राहत की तैयारी में जुटा प्रशासन, डीएम ने दी हिदायत

अयोध्या। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन बाढ़ और आपदा राहत की तैयारी में जुट गया है।  मंगलवार को जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आबश्यक हिदायत दी है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुये सभी अधिकारी बेहतर ढंग से कार्य करें। सभी तहसीलों में बाढ़ चौकियों, बाढ़ केन्द्रों, राहत शिविरों की स्थापना हेतु स्थान चिन्हांकन किया जाय और इन पर राजस्व , चिकित्सा, पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाय।

उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों, राहत केन्द्रों तथा राहत शिविरों की व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष,संचार व्यवस्था, बांधों का अनुरक्षण, मरम्मत, रख-रखाव, नावों की व्यवस्था, वाहनों का अधिग्रहण, भवनों का अधिग्रहण, राहत सामग्री, पुलिस व पीएसी की सहायता, नदियों का जल स्तर तथा बाढ़ रिपोर्ट का प्रेषण, पेयजल की आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, पशु चिकित्सा, विद्युत विभाग, आवागमन, अस्थायी विद्यालय, नगरीय क्षेत्र में जल निकासी,नाले-नालियों की सफाई व हैंडपम्पों का विसंक्रमित किया जाना, बांधों पर स्थित स्टोर पर निरीक्षण पुस्तिका का रखा जाना, अस्थायी शौचालयों तथा ग्रामों के सफाई की व्यवस्था, बाढ़ आने के पूर्व नदी के किनारे निवास करने वाले को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, बाढ़ बुक की तैयारी, बाढ़ सम्बंधित अन्य कार्य को लेकर सभी कार्रवाई समय से पूरी कर ली जाय।

जिलाधिकारी ने बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने व उनके प्रभाव को कम करने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक हिदायत दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एडीएम एफआर, उपजिलाधिकारी गण सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://www.ayodhyalive.com/बाढ़-और-आपदा-राहत-की-तैयार/

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति