Friday, March 29, 2024
spot_img

अब्दुल ने साबित किया कि प्रतिभा किसी जात धर्म की मोहताज नहीं

अयोध्या । महाराष्ट्र निवासी अब्दुल हसन के गीता ज्ञान से  चमत्कृत कर दिया। उन्होंने भगवद्गीता और भगवान कृष्ण के उपदेशों पर आधारित प्रतियोगिता में सभी पचास सवालों के सही उत्तर दिए और 3 हजार प्रतिभागीयो मे प्रथम आये। यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल सोसाइटी फार कृष्ण कांशसनेस (इस्कान) की अयोध्या इकाई की ओर से आनलाइन हुई। इसमें दुनिया के तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल थे। संस्था 40 प्रतिशत सवाल हल करने वाले को उत्तीर्ण मानकर गीता डिप्लोमा का प्रमाणपत्र देती है। उत्तीर्ण होने वालों में तो एक हजार पांच सौ प्रतिभागी हैं, किंतु सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले अकेले अब्दुल हैं।

JOIN

27 वर्षीय अब्दुल मूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं और धार्मिक शिक्षक की नौकरी के चलते इन दिनों मुंबई के अंधेरी  रह रहे हैं। उनका पूरा नाम अब्दुल हसन अब्दुल निसार है। दो माह पूर्व ही उनका निकाह हुआ है। इस्लामिक शिक्षा में स्नातक के बराबर मानी जाने वाली अदीबे कामिल की डिग्री हासिल कर चुके अब्दुल का रुझान विभिन्न धर्मों की ओर है। इसी रुझान के चलते वह इस्कान की आनलाइन प्रतियोगिता से पूर्व गीता पर केंद्रित 18 अध्याय एवं 18 सत्र नाम से आयोजित संवाद एवं शिक्षण के कार्यक्रम में भी शामिल हुए जहा पुरे 18 अथ्याय की श्लोक सहीत विवेचना की गयी और उसके उपरांत परिक्षा ली गयी।

अब्दुल कहते हैं, ‘गीता से जीने की सीख मिलती है। यह आत्मा को परमात्मा के बिल्कुल करीब होने का एहसास कराती है और यही बात मुझे प्रभावित करती है।’ इस्कान सामान्य तौर पर प्रमाणपत्र और पुरस्कार आनलाइन ही देती है, किंतु अब्दुल हसन की सफलता से उत्साहित इस्कान के पदाधिकारी जल्दी ही उन्हें अयोध्या आमंत्रित कर पुरस्कृत करने की तैयारी में हैं।

 जिस प्रतियोगिता में अब्दुल अव्वल आए, वह गत 15 माह की अवधि में संस्था की ओर से संयोजित पांचवीं प्रतियोगिता है। आनलाइन कार्यक्रम के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं इस्कान अयोध्या के वरिष्ठ साधक देवशेखर विष्णुदास के अनुसार संस्थापकाचार्य भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद का मानना था मनुष्य आत्मा के स्तर पर जाग्रत हो और इस दिशा में बढ़ने पर परमात्मा और आत्मा के बीच जाति-संप्रदाय-शैली का कोई भेद नहीं रहता और अब्दुल हसन जैसे उदाहरण से इस सत्य की जीवंत अनुभूति होती है।

रामनगरी में जड़ जमा रही कृष्ण भक्ति : कान्हा की नगरी मथुरा से लेकर दुनियाभर में स्थापित कृष्ण भक्ति का प्रतिनिधि संगठन इस्कान रामनगरी में भी जड़े जमा रहा है। रामनगर मुहल्ले में इस्कान का  केंद्र स्थापित है। इस्कान की अयोध्या इकाई के और से इस आनलाइन गीता की शिक्षा अध्यक्ष षड्भुज गौरदास और प्रोजेक्ट निदेशक देवशेखर विष्णु दास देते हैं। इन दोनो के संरक्षण में गीता पर केंद्रित आनलाइन शिक्षण कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता सतत चलती रहती है और इसमें पांच लाख से अधिक लोग शामिल हो चुके हैं।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति