Friday, April 19, 2024
spot_img

आरती के पास केवल गहने हैं कोई निवेश नही

अयोध्या । गोशाईंगंज से भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी का न अपना वाहन है और न पति खब्बू तिवारी के पास। प्रत्याशी श्रीमती तिवारी के पास अपना  पैनकार्ड नहीं है हालांकि वह मेल के साथ फेसबुक इंस्टग्राम व वाट्सएप पर सक्रिय हैं। उनके पास एक लाख रूपये नकद है और बैंक खाते में 55 हजार रूपये जमा है। कोईं निवेश व वीमा पॉलिसी नहीं है तथा दो लाख के जेवरात समेत 3 लाख 50 हजार की चल सम्पत्ति है। इनके पति खब्बू के दो बैंक खातों में 1 लाख 81 हजार नकद जमा है। कोई वीमा पॉलिसी बचत व निवेश नहीं है। उन्होंने 2016-17 में एक लाख 70 हजार, 2017-18 मेंं 2 लाख 99 हजार, 2018-19 में 3 लाख 20 हजार, 2019-20 में 3 लाख 22 हजार व 2020-21 में 4 लाख 78 हजार का आयकर विवरणी दाखिल किया है। हालांकि पैतृक गाँव में खेत, बरईपारा में एक हजार वर्गफीट का आवास शहर क्षेत्र में कोरखाना में 8 लाख 96 हजार से खरीदा और 20 लाख की लागत से विकसित 42 लाख के बाजार मूल्य के साथ कुल 86 लाख की अचल सम्पत्ति है। 

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति