



छुट्टा सांड को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस राजमार्ग पर पलटी
घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री लोग गंभीर रूप से घायल, कई जिला अस्पताल अयोध्या रेफर।
घटने के चलते राजमार्ग पर मची चींख पुकार।
घटना की सूचना पर डीएम नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पाण्डेय भी मौके पर पहुँचे।
रुदौली (अयोध्या)।कोतवाली रुदौली क्षेत्र के भेलसर पुलिस चौकी अन्तर्गत लखनऊ अयोध्या मार्ग के किनारे स्थित ग्राम मखवापुर के निकट एक ढ़ाबा के पास बीती देर रात राजमार्ग पर अचानक छुट्टा सांड आ जाने के कारण एक यात्रियों से भरी प्राइवेट बस राजमार्ग पर पलट गई। इस घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के चलते राजमार्ग पर अफरा तफरी मच गई। बस के अंदर से यात्रियों की जोर जोर से चींख पुकार मच गई। घटना को देख ढ़ाबो पर मौजूद ग्रामीण लोग तुरन्त दौड़ पड़े। और बस के अंदर फंसे यात्रियों को तुरन्त बाहर निकालने लगे और उसके इस घटना की सूचना तुरन्त कोतवाली रुदौली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त यादव भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय अपने भारी पुलिस बल के साथ तुरन्त घटना स्थल पर पहुँच गए। और मौके पर पहुँचकर तुरन्त राहत बचाव में जुत गए। सभी घायलों को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से व अपने निजी वाहनों से आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भेजवाया। जहाँ पर 19 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जबकि 10 यात्रियों का इलाज सीएचसी रुदौली पर चल रहा हैं। वही इस घटना की सूचना पाते ही डीएम अयोध्या नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पाण्डेय, उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव, सीओ रुदौली एसपी तिवारी सहित जिले के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए। और यात्रियों का हालचाल लेने सीएचसी रुदौली भी पहुँचे। घायल यात्रियों से आलाधिकारी ने जानकारी भी ली और सीएचसी अध्यक्ष पीके गुप्ता को घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात समय लगभग 11 बजे लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर महाराजगंज जा रहे यात्रियों से भरी बस जो भेलसर चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मखवापुर के निकट स्थित एक ढ़ाबा के पास पहुची ही थी कि अचानक एक छुट्टा सांड राजमार्ग पर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने जोरदार ब्रेक लगा दी ब्रेक लगते ही बस अनयांत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई। बस पलटते ही अंदर सवार यात्रियों की जोर जोर से चींख पुकार मच गई। राजमार्ग पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जोर जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर ढ़ाबा पर मौजूद ग्रामीण तुरन्त घटना स्थल पर पहुँच गए। और राहत बचाव करने लगे। घटना की सूचना पर पहुची रुदौली कोतवाली पुलिस ने गंभीर रूप घायल राम कंडे पुत्र स्व राजेन्द्र प्रशाद उम्र 18 वर्ष सम्भू सरण पटेल पुत्र राजमन पटेल उम्र 52 राज कुमार चौधरी पुत्र कांग्रेसी उम्र 34 वर्ष अमित कुमार पुत्र कांग्रेसी 36 वर्ष नन्द किशोर पुत्र जीवधन 63 वर्ष पुनवासी यादव पुत्र राजित उम्र 62 वर्ष अफजल पुत्र शमशुद्दीन उम्र 41 वर्ष हरिशंकर सिंह पुत्र रामलखन उम्र 62 वर्ष गजेन्द्र गुप्ता पुत्र विश्वनाथ गुप्ता उम्र 55 वर्ष शम्भू रावत पुत्र राम लखन उम्र 50 वर्ष रमाकांत पुत्र राम चन्दर उम्र 55 वर्ष राजू चौधरी पुत्र तीथराज उम्र 45 वर्ष सुरेन्द्र राग पुत्र भारत राम उम्र 27 वर्ष निवासीगण थाना महाराजगंज को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रुदौली ले गए। जहाँ पर सीएचसी चिकित्सक डॉ मो फहीम, डॉ अन्जू जयसवाल, डॉ संजय सिंह, सीबी यादव, कुलदीप, रविकांत सहित अन्य स्टाफों ने 19 घायलों का ट्रीटमेंट कर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जबकि धर्मेन्द्र पुत्र रघुवंती उम्र 33 वर्ष चंचल चौबे पुत्र कौशल चौबे उम्र 27 वर्ष चंचल सिंह पुत्री राजेश सिंह उम्र 5 वर्ष पूनम पत्नी अभिषेक उम्र 28 वर्ष अखिलेश यादव पुत्र मिश्री लाल यादव उम्र 21 वर्ष प्रिन्स कश्यप पुत्र अशोक कश्यप उम्र 22 वर्ष शिव भूषण चौबे पुत्र कौसल किशोर चौबे उम्र 24 वर्ष आत्मा प्रसाद पुत्र दहारी उम्र 46 वर्ष राम सिंह पुत्र मन्नू सहानी उम्र 51 वर्ष रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राम सूचित सिंह उम्र 32 वर्ष शिव शंकर गुप्ता पुत्र गौर जीत गुप्ता उम्र 30 वर्ष मोहन सिंह पुत्र गुलाम सिंह उम्र 33 वर्ष गयानेंद्र सिंह पुत्र हरि नंदन सिंह उम्र 43 वर्ष मनीष कनोजिया पुत्र हरी नारायण कनोजिया उम्र 32 वर्ष मीरा सिंह पत्नी राजेश सिंह उम्र 28 वर्ष गोपाल पुत्र नन्दलाल निवासीगण का इलाज सीएचसी रुदौली पर चल रहा हैं। इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे लखनऊ से सीएम के शपथ ग्रहण समारोह से वापस महारजगंज जिला कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस संख्या यूपी 57 टी 4263 लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मखवापुर गांव के पास अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग पर छुट्टा जानवर से टकरा कर पलट गई जिसमें 29 लोग घायल हो गए जिसमें 19 की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों जिला अस्पताल रेफर कर दिया और बाकी 10 लोगों को हल्की चोटें लगी थीं जिनका सीएचसी रूदौली में इलाज किया गया।
Share this:
- Click to share on Twitter (Opens in new window)
- Click to share on Facebook (Opens in new window)
- Click to share on Reddit (Opens in new window)
- Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
- Click to share on Telegram (Opens in new window)
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
- Click to share on Pocket (Opens in new window)
- Click to share on Tumblr (Opens in new window)