Friday, March 29, 2024
spot_img

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बीएचयू -कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित हुआ किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी किसान मेला

58 / 100

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बीएचयू -कृषि विज्ञान केन्द्र पर आयोजित हुआ किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी किसान मेला

बीएचयू : भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर का.हि.वि.वि.-कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विज्ञान संस्थान, बरकछा, मीरजापुर पर ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ किसान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. राम कुमार सिंह को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेले में आये हुए जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगणों, जनपद के अधिकारियों, वैज्ञानिकों, कृषि छात्र एवं छात्राओं एवं जनपद के कृषकों का स्वागत केन्द्र के अध्यक्ष, प्रो. श्रीराम सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष महोदय ने मेले के उद्देश्यों के बारे में एवं नवोन्मेषी कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं आचार्य प्रो. गुरु प्रसाद सिंह ने प्राकृतिक खेती में गोवंश की भूमिका के बारे में जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं आचार्य प्रो. संत प्रसाद ने मोटे अनाजों एवं तिलहन के बारे में जानकारी प्रदान की।

डॉ. जय प्रकाश राय ने जैव सम्वर्धित फसलों के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. सुनील कुमार गोयल ने कृषि विविधिकरण में कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. एस.एन. सिंह ने मृदा संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृषि विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. राम कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के आयामों एवं मोटे अनाजों की खेती तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, मीरजापुर डॉ. ओमप्रकाश सोनकर ने प्राकृतिक खेती एवं नवोन्मेषी कृषि पद्धति में गोवंश की महत्वपूर्ण भूमिका एवं विभाग के कार्यों से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया। श्री शिव प्रकाश मिश्र, मत्स्य विभाग, मीरजापुर ने नवोन्मेषी मत्स्य पालन तकनीकों से अवगत कराया। डॉ. अशोक उपाध्याय, उप कृषि निदेशक, मीरजापुर ने कृषि विभाग द्वारा किसानोपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

श्री पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रतिनिधि, जिला उद्यान अधिकारी, मीरजापुर ने विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर संतोष विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि, अपना दल, मीरजापुर, इं. रामलौटन बिन्द, जिलाध्यक्ष, अपना दल, मीरजापुर, श्री रामवृ़क्ष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मंच), अपना दल, मीरजापुर, श्री मोती लाल सिंह, प्रगतिशील कृषक, डॉ. कंचन पोडवाल, सहायक प्राध्यापक, पशु चिकित्सा विज्ञान संकाय, कृषि विज्ञान संस्थान, राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मीरजापुर, डॉ. मूलचन्द पटेल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, छात्र स्वास्थ्य केन्द्र, राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मीरजापुर, डॉ. श्रवण कुमार, सहायक प्राध्यापक, बी.एस.सी. (कृषि), राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मीरजापुर, श्री श्याम सुन्दर विश्वकर्मा, संयोजक हरियाली फार्मस क्लब, मीरजापुर सहित बी.एस.सी. (कृषि), राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मीरजापुर के छात्र-छात्राओं सहित लगभग 350 कृषक बन्धुओं ने मेले में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति पर किसान वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। साथ-ही-साथ मोटे अनाज, तिलहन और जैव सम्वर्धित फसलों पर तकनीकी परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेले में आये हुए कृषकों के मध्य सब्जी के बीज इत्यादि का भी वितरण किया गया।  डॉ. जय पी. राय द्वारा एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस.एन. सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्र के कर्मचारी श्री पंकज कुमार, श्री पंकज सिंह, श्री राजेश कुमार सिंह, श्री हरेन्द्र मौर्या, श्री अमरेश एवं श्री दीनानाथ ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

https://www.ayodhyalive.com/10583-2/

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति