Thursday, April 18, 2024
spot_img

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 28 अप्रैल से वार्षिक बैठक

63 / 100

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की 28 अप्रैल से वार्षिक बैठक

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप-महानिदेशक उद्यान, डॉ ए के सिंह होंगे मुख्य अतिथि

कुमारगंज : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के तत्वाधान में कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं देखरेख में फल विज्ञान विभाग, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की अखिल भारतीय क्षेत्रीय फल समन्वित अनुसंधान परियोजना (एक्रिप) की 26वीं अनुसंधान वैज्ञानिक समूह की तीन दिवसीय वार्षिक बैठक दिनांक 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी।

जिसमें पूरे देश के 52 प्रख्यात फलवैज्ञानिक भाग लेंगें। देश में चल रही फल समन्वित परियोजना के अंतर्गत् शोध पर विचार विमर्श , शोध की गुणवत्ता, आवश्यकता एवं वैज्ञानिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु 3 दिनो तक होने वाले 10 तकनीकी सत्रों में देश भर के वैज्ञानिक शोध की सम्भावनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक समूह की 26वीं वार्षिक बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के उप-महानिदेशक उद्यान, डॉ ए के सिंह होंगे। उधान एवं वानिकी अधिष्ठाता डॉ ओ पी राव ने बताया कि 26वें वार्षिक बैठक की तैयारी पूर्ण कर ली गई है, कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के एग्रीबिजनेस ऑडिटोरियम में प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा एवं तकनीकी सत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न सभाकक्ष में अलग-अलग आयोजित की जाएगी।

https://www.ayodhyalive.com/10557-2/ ‎

JOIN
JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति