Friday, March 29, 2024
spot_img

उ प्र में फिर बढ़ने लगे संक्रमित, एक दिन में मिले 8338 नए केस

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का रूप भी बदलता जा रहा है, बीते दो दिन तक नए संक्रमण में कमी आने के बाद कल केस भी बढ़े हैं। वैसे एक्टिव केस के लगातार कम होने के साथ ही पॉजिटिविटी रेट पर भी असर पड़ा है।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को दो लाख दो हजार 582 सैम्पल की जांच की गई। जिसमें 8,338 नये मामले आये हैं। इसके विपरीत 13,910 लोग इसके संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 19,22,480 लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में अब कुल 59,601 एक्टिव मामले है। प्रदेश में अब तक कुल 9,90,86,748 सैम्पल की जांच की गयी। शुक्रवार की जांच रिपोर्ट में लखनऊ में 1705, गौतम बुद्ध नगर में 620 और गाजियाबाद में 388 नए केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार में सभी 75 जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या कम होकर 59,601 रह गई है। इनमें से 57,478 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

JOIN

प्रदेश में गति पकड़ चुका है वैक्सीनेशन

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 28 जनवरी को एक दिन में 15,98,284 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,62,08,498 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 99.18 प्रतिशत है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,05,20,497 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 68.18 प्रतिशत है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को अब तक 89,23,664 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 63.68 प्रतिशत है। 11,52,285 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। यहां अब तक कुल 25,68,04,944 डोज दी जा चुकी है।

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति