Saturday, April 20, 2024
spot_img

बेहद दर्दनाक : अयोध्या में दरिंदगी की शिकार हुई 7 वर्षीय मासूम बेटी, हालात नाजुक

71 / 100

बेहद दर्दनाक : अयोध्या में दरिंदगी की शिकार हुई 7 वर्षीय मासूम बेटी, हालात नाजुक

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या के अति संवेदनशील क्षेत्र में महापाप का मामला सामने आया है।जहां यलोजोन एरिया मे खून से लथपथ मिली 7 वर्षीय मासूम बेटी को तड़पता देख स्थानीयों ने दी पुलिस को सूचना।और स्थानीय लोगो ने मासूम को लेकर अस्पताल लेकर पहुंच गए।वही मासूम की हालात नाजुक चलते उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। और इस हैवानियत का नंगा नाच करने वाले दरिंदे को पुलिस तलाश रही है।आपको बताते चलें कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दिगम्बर अखाड़े के पास का यह मामला है। जहां माना जाता है कि इस क्षेत्र के चारो तरफ सुरक्षा का जाल है। और हर आने जाने वालों पर सुरक्षा की निगाहे बनी रहती है लेकिन आखिर यह सुरक्षा उस समय क्यों नही देख पाया जब एक मासूम के साथ दरिंदगी हो रही थी।

जल संकट पर एक नजर

JOIN

वही अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर कुछ दूरी ही इस मासूम का घर है।और घर के बगल ही एक भंडारा का आयोजन किया जा रहा था।जहां पूरा मोहल्ला भोजन कर रहा था। उसी समय एक दरिंदा मासूम को किसी तरह पीछे ले गया जहां उसके साथ अप्रिय घटना घटित हुई। और जब मासूम को छोड़ कर दरिंदा भाग गया तो वह बेटी अस्त व्यस्त अवस्था ने कुछ दूर आई जहां स्थानीय लोगों के देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। और उसे अयोध्या के श्री राम अस्पताल लेकर चले गए। जहां से उसे जिला महिला अस्पताल भेजा गया लिजिन नाजुक हालत को देखते हुए अब लखनऊ रेफर कर दिया गया है।घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि बालिका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।और इलाज के लिए बालिका को अस्पताल भिजवाया गया।दोषी कौन मामला अज्ञात में है। घटना की जांच चल रही है जो भी दोषी होंगे उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

अयोध्या में हुई घटित घटना को लेकर सभी स्थानीय जन प्रतिनिधि भाजपा सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय, सहित राज्य महिला आयोग की सदस्य स्वेता राज सिंह ने परिजनों से मुलाकात की है। और इस घटना की निंदा करते हुए अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। वहीं इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के शीशी टीवी फोटेज को खंगाला जा रहा है। 

https://www.voiceofayodhya.com/

https://go.fiverr.com/visit/?bta=412348&brand=fiverrcpa

https://amzn.to/38AZjdT

JOIN

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img
डा राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विश्वविद्यालय अयोध्या , परीक्षा समय सारणी
spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
प्रभु श्रीरामलला सरकार के शुभ श्रृंगार के अलौकिक दर्शन का लाभ उठाएं राम कथा सुखदाई साधों, राम कथा सुखदाई……. दीपोत्सव 2022 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति