



यूपी चुनाव : पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कई विधायकों के साथ सपा में शामिल, करीब 300 लोगों ने ली सपा की सदस्यता
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों का एलान होते ही जनीतिक गतिविधियां भी तेज हो रही हैं। भाजपा की योगी सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थक विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने भी सपा की सदस्यता ली है। लाल पगड़ी पहनाकर सभी का स्वागत किया गय।ये नेता हुए शामिल,स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री विधायक भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति, चौधरी अमर सिंह अपना दल से पूर्व विधायक, अली युसुफ पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक नीरज, बलराम सैनी पूर्व विधायक, राजेंद्र सिंह पटेल, धनपत राम पूर्व मंत्री, पद्म सिंह, अयोध्या पाल पूर्व विधायक, बंशी लाल, राम अवतार, आरके मौर्य आदि ने ली सपा की सदस्यता।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री क्रिकेट खेलना नहीं जानते। तभी कैच छोड़ दिया। स्वामी प्रसाद अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों को लेकर आए हैं। सीएम को रटने के साथ गणित का भी अध्यापक लगाना होगा। सपा के साथ 80 प्रतिशत खड़े है। अब 20 फ़ीसदी भी आ गए है। वे तीन चौथाई नहीं तीन या चार सीट की बात कर रहे हैं। सरकार को पता था कि स्वामी व धर्म सिंह आ रहे हैं इसलिए वे गोरखपुर चले गए। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। किसानों को भरोसा दिलाया था लेकिन क्या किया। खाद नहीं मिल रही। फसल खरीदी नहीं। सरकार कैसे किसान कि आय दोगुनी कर रही है। खाद की बोरी का वजन कम कर दिया। डीजल-पेट्रोल कंपनी 600 फ़ीसदी मुनाफा कमा रही है।गरीबों की जेब कटकर अमीरों की तिजोरी भर रहे हैं। पहले जो गिनती बताई थी वह साकार होगी और 400 सीट जीतेंगे। जनता परिवर्तन चाहती है। नौजवन को नौकरी मांगने पर लाठी मिली। ठोको राज अब नहीं चलेगा। स्वामी प्रसाद के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। साथ आने वाले विधायक को परेशान किया जा रहा है। अब साइकिल का हैंडल भी ठीक है। चालक भी।
Share this:
- Click to share on Twitter (Opens in new window)
- Click to share on Facebook (Opens in new window)
- Click to share on Reddit (Opens in new window)
- Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
- Click to share on Telegram (Opens in new window)
- Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
- Click to share on Pocket (Opens in new window)
- Click to share on Tumblr (Opens in new window)