Thursday, March 30, 2023

कोविड को लेकर अवध विश्वविद्यालय में लागू हुआ रोस्टर

 अयोध्या। कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिए डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुपालन में रोस्टर सिस्टम लागू किया गया है। रोस्टर के तहत  50 प्रतिशत कार्मिक कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए अपनी ड्यूटी पर रहेंगे।     विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ की ओर से जारी पत्र के मुताबिक कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के निर्देश के तहत परिसर में 50 प्रतिशत साप्ताहिक रोस्टर के अनुरूप कार्मिकों की उपस्थिति रहेगी।  विश्वविद्यालय के विभिन्न अनुभागों के कार्मिक रोस्टर के अनुक्रम में कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान समूह ’क’ तथा ’ख’ वर्ग के अधिकारियों की  उपस्थिति अनिवार्य होगी। वहीं समूह ’ग’ तथा ’घ’ वर्ग के कर्मचारी रोस्टर के अनुक्रम में नियत दिवस में सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए कार्यालय आयेंगे। इसकेे अतिरिक्त रोस्टर में अंकित शेष कार्मिक वर्क फ्रॉम होम के तहत विगत वर्ष की भांति कार्य करते रहेंगे। विश्वविद्यालय में कार्य की आवश्यकता पडऩे पर संबंधित कार्मिकों को किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि में बुलाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि काई भी कार्मिक बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। अगर विशेष परिस्थिति में बाहर जाना है तो पूर्व अनुमति हासिल करनी होगी।                                                                 

For You
- FOLLOW OUR GOOGLE NEWS FEDS -spot_img

क्या राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फोटो के साथ बताई राम मंदिर निर्माण की स्थिति The Local’s Guide to San Francisc सूती, नायलॉन या एन-95? जानें, कोरोना वायरस से बचाव में कौन-सा मास्क है ज्यादा असरदार