



अमृत है हरी सब्जियां हृदय रोगियों के लिए,जाने चीकू के चमत्कारिक लाभ -आचार्य डॉक्टर आरपी पांडे वैद्य जी
अयोध्या । हमारे भोजन में अनेक ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग करके हार्ट की सभी बीमारियों से बचा जा सकता है। दिल के रोगों के लिए लाभकारी सब्जियां।
प्याज– इसका प्रयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके प्रयोग से रक्त का प्रवाह ठीक रहता है। कमजोर हृदय होने पर जिनको घबराहट होती है या हृदय की धड़कन बढ़ जाती है उनके लिए प्याज बहुत ही लाभदायक है।
टमाटर– इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
लौकी– इसे घिया भी कहते हैं। इसके प्रयोग से कोलोस्ट्रॉल का स्तर सामान्य अवस्था में आना शुरू हो जाता है। ताजी लौकी का रस निकालकर पोदीना पत्ती-5 कालीमिर्च 50व तुलसी के पत्ते डालकर दिन में दो बार पीना चाहिए।
लहसुन– भोजन में इसका प्रयोग करें। खाली पेट सुबह के समय दो कलियां पानी के साथ भी निगलने से फायदा मिलता है।
गाजर- बढ़ी हुई धड़कन को कम करने के लिए गाजर बहुत ही लाभदायक है। गाजर का रस पिएं, सब्जी खाएं सलाद आदि का सेवन करें
चीकू के इतने फायदे जान हैरान रह जाएंगे
इस मौसम में करें इसका सेवन शरीर रहेगा मजबूत
इन्फेक्शन से बचने के लिए चीकू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीवायरल गुण होते हैं यही वजह है कि रोजाना चीकू खाने से किसी भी तरीके का कोई इंफेक्शन आपको परेशान नहीं करता है।
चीकू में खनिज लवण प्रचुर मात्रा में होते है। यह जिससे हमारे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे कई रोग से लड़ने के लिए हमारे शरीर को क्षमता प्रदान होती है।
चीकू फल में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए यह पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसके सेवन से हमारी पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है।
चीकू फल का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए बड़े बुजुर्गों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
चीकू फल में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में होता है जो आंखों की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। चीकू फल उत्पादक के रूप में भी काम करता है जिसके कारण पेशाब के रास्ते से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
Related
